फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से लौटे युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन में लॉकडाउन से पहले विदेश से लौटे गुरदेव सिंह बिंदू (32) की शुक्रवार देर रात हथियारबंद लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। वहीं उसके भाई सतनाम सिंह सोनी को पीटकर घायल कर दिया। थाना सरहाली पुलिस ने आरोपी और उसके पिता के अलावा दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पट्टी के गांव जौड़ा निवासी किसान बलकार सिंह का बड़ा बेटा गुरदेव सिंह बिंदू (32) नार्वे में रहता था। लॉकडाउन से पहले ही घर लौटा था। उसका छोटा भाई सतनाम सिंह सोनी गांव में खेतीबाड़ी करता है। दोनों भाइयों की जमीन का जतिंदर सिंह हरिया नामक व्यक्ति से विवाद चला आ रहा था। थाना सरहाली में दो माह पहले सोनी ने जतिंदर सिंह हरिया के विरुद्ध शिकायत दी थी। शिकायत रफा-दफा हो गई।
शुक्रवार की शाम बिंदू और सोनी बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में हरिया अपने साथियों सहित मिला। हरिया ने दोनों से गाली गलौज किया और तीन गोलियां दागीं। गोलियां लगने से बिंदू की मौके पर मौत हो गई। आरोपियों ने बिंदू के भाई सोनी को पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सब डिवीजन पट्टी के डीएसपी कुलजिंदर सिंह, थाना सरहाली के प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभूषण, चौकी नौशहरा पन्नुआ के प्रभारी जसप्रीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। एसपी (आई) जगजीत सिंह वालिया ने बताया मृतक के अन्य भाई दिलबाग की शिकायत पर आरोपी जतिंदर सिंह हरिया और उसके पिता हरविंदर सिंह और दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध मामला दर्ज लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें