फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNDU कर्मी कर रहा था नशा तस्करी: दो किलो हेरोइन, पांच पिस्टल समेत नौ तस्कर गिरफ्तार, पाक से मंगवाते थे ड्रग्स

Tue, 18 Feb 2025 06:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर पुलिस ने नौ नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियो में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी का कर्मचारी भी है। पुलिस ने इनसे दो किलो हेरोइन और पांच पिस्टल बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर पुलिस ने ड्रग्स और हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। नशा व अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नौ तस्करों को जिला शहरी पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इन तस्करों से दो किलो हेरोइन और पांच आधुनिक पिस्टल बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी कुख्यात अपराधी है और उनके खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज है। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों में एक गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जेएनडीयू) का सुरक्षा कर्मी भी शामिल है। 

विज्ञापन


आरोपियों के नाम बलविंदर सिंह, कुन्नन सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रेम सिंह निवासी अजनाला, बलविंदर सिंह निवासी तरन तारण ओर साबर संधू निवासी अजनाला है। वही तीन अन्य आरोपियों के नाम वरिंदर सिंह निवासी अजनाला, राजविंदर सिंह और रविंदर सिंह निवासी झंडेर है। इनमें से आरोपी बलविंदर सिंह निवासी अजनाला गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में बतौर सुरक्षा कर्मी तैनात है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से हेरोइन की खेप और हथियार भारतीय सीमा में भेजे गए है। इसी के तहत सीआई की टीम लगातार पता लगाने में जुटी थी कि इस खेप को किन लोगों ने रिसीव किया है। जांच में पता चला कि आरोपी बलविंदर सिंह, कुन्नन सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रेम सिंह निवासी अजनाला कंटोनमेंट इलाके में घूम रहे हैं और इन्हीं लोगों ने इस खेप को डिलीवर करना है। टीम गठित कर ट्रैप लगाया और इन चारों आरोपियों को पकड़ा गया। इन चारों आरोपियों से पूछताछ के दौरान बलविंदर सिंह, साबर संधू निवासी तरनतारन को गिरफ्तार कर एक किलो हेरोइन और दो पिस्टल बरामद किए गए। 
विज्ञापन


इसी तरह दूसरे मामले में आरोपी वरिंदर सिंह को गेट हकीमां इलाके से गिरफ्तार किया गया। इस आरोपी से मौके पर ही तीन पिस्टल ओर दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। इसी तरह तीसरे मामले में थाना सदर के इलाके से आरोपी राजविंदर सिंह और रविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। मौके पर ही इन आरोपियों से एक किलो हेरोइन बरामद की गई। आरोपी नशे की डिलीवरी देने के लिए आए थे। फिलहाल इन सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इनके और भी साथियों को गिरफ्तार किया जा सके और इसके अलावा और भी रिकवरी हो सके। 
अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपियों के पाकिस्तान तस्करों के साथ संबंध है। वहीं से हथियार और नशा मंगवाकर आगे सप्लाई करने का काम करते हैं। वहीं आरोपी कुन्नन सिंह, बलविंदर सिंह और राजविंदर सिंह के खिलाफ जिला देहाती पुलिस में विभिन्न धाराओं के तहत पहले भी केस दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें