संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। जुआ खेल रहे नौ लोगों को थाना छेहरटा लुलिस ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान अर्जन नगर भट्ठा निवासी जसपाल सिंह, नारायणगढ़ निवासी भूपिंदर सिंह, भोपाराय निवासी मंजीत सिंह, आजाद रोड निवासी रोहित कुमार, घरिंडा निवासी गुरशेर सिंह, मानांवाला निवासी विजय सिंह, घरिंडा निवासी विलियम, घरिंडा निवासी गुरसाहिब सिंह और छेहरटा निवासी गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। इन आरोपियों से पुलिस ने 1.54 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
थाना छेहरटा के प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी एकत्रित होकर जुआ खेल रहे हैं। इसी के तहत टीम को भेज कर दबिश दी गई और इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल सभी के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।