फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के झगड़े में भतीजे ने गोली मारकर चाचा की हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती कस्बा अजनाला के गांव उठियां में जमीन के झगड़े के दौरान हुई लड़ाई में भतीजे ने गोली मारकर चाचा की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार गुरनाम सिंह और बलजिंद्र सिंह दोनों भाई है। दोनों के बीच पारिवारिक जमीन को लेकर झगड़ा रहता था। सोमवार को सुबह दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर पहले तल्खी हुई। फिर दोनों में गुत्थमगुत्था हो गए। इससे बौखलाया गुरनाम सिंह का लड़का मनजिंदर सिंह उर्फ मनी घर में रखी राइफल ले आया और अपने चाचा बलजिंद्र सिंह की छाती पर फायर कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद मनी फरार हो गया।
विज्ञापन

वारदात की सूचना पर राजासांसी थाने की पुलिस पहुंची। एसएचओ गुलजार सिंह ने बलजिंद्र सिंह की पत्नी के बयान पर गुरनाम सिंह, मनी व अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ के अनुसार गुरनाम का पूरा परिवार फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें