फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: लाइफ केयर अस्पताल के दो डॉक्टर गिरफ्तार... बचने के लिए लगाई थी अग्रिम जमानत याचिका, NCB ने की कार्रवाई

Mon, 06 Oct 2025 01:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अमृतसर स्थित लाइफ केयर अस्पताल के दो डाक्टरों को गिरफ्तार किया है। डॉ. राजेश कुमार और डॉ. परवीन को गिरफ्तार कर एनसीबी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
डॉक्टर्स - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में स्थानीय लाइफ केयर अस्पताल के दो डाक्टरों डॉ. राजेश कुमार और डॉ. परवीन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की तस्करी में संलिप्त होने के गंभीर आरोप हैं। एनसीबी अधिकारियों के अनुसार डॉ. राजेश और डॉ. परवीन को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस दौरान पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी जिससे इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके।

विज्ञापन


इसी मामले में वेब चैनल चलाने वाले दीपक भंडारी और उसके भाई अनिल भंडारी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एनसीबी के मुताबिक, इन लोगों ने मीडिया प्लेटफार्म की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार फैला रखा था। दोनों के पास से 5700 से अधिक नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। जो अस्पतालों से डिमांड ऑर्डर के मुकाबले कहीं अधिक थीं। 

एनसीबी ने दीपक की पत्नी और बेटों को इस मामले में नामजद किया है। एनसीबी इस मामले में स्थानीय कारपोरेट अस्पताल के डॉक्टर जतिंदर मल्होत्रा और डॉ. राजन को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनकी जमानत याचिकाओं पर 9 अक्तूबर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। डॉ. परवीन ने भी गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें