ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित डॉ. नवजोत कौर सिद्धू अब पूरी तरह से स्वस्थ हो गई हैं। उन्होंने बीमारी से जंग जीत ली है। वीरवार को कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू परिवार के साथ अमृतसर पहुंचे और उन्होंने मीडिया के सामने यह बात कही।
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कैंसर को हराया है। नवजोत कौर को ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीतने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू (गुरु) ने मीडिया के सामने पत्नी एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
ने कहा कि उन्होंने व उनके परिवार ने अमृतसर नहीं छोड़ा है। वह अमृतसर निवासियों की सेवा करते रहेंगे। अमृतसर की धरती उनकी कर्मभूमि है। सिद्धू वीरवार देर शाम अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अमृतसर पहुंचने पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
देश के सरकारी अस्पतालों में कराया पत्नी का इलाज
सिद्धू ने कहा कि उनकी पत्नी कैंसर की गंभीर बीमारी से प्रभावित थी। उनके इलाज के कारण कुछ समय से उनको अमृतसर वासियों से दूर रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू एलोपैथी और आयुर्वेदिक इजाल प्रणाली की मदद से पूरी तरह ठीक है। हिम्मत से उन्होंने इस बीमारी पर काबू पाया है। उन्होंने अपनी पत्नी को वह काफी आयुर्वेदिक उपाय भी करवाए, जो वह खुद करते रहे हैं। इससे सेहत में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने अपनी पत्नी का इलाज देश में ही और सरकारी अस्पतालों में करवाया है।
विज्ञापन
फ्री राशन की जगह फ्री हेल्थ कार्ड बनाने चाहिए
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोगों को सिर्फ फ्री राशन ही नहीं देना चाहिए, बल्कि उनके फ्री हेल्थ कार्ड भी बनाने चाहिए। आज खानपान व मिलावटी समान लोगों की सेहत पर काफी उलट प्रभाव डाल रहा है। इसके लिए आवश्यक मेडिकल सुविधाएं लोंगों को मिलनी चाहिए। उन्होंने लोगों को आयुर्वेदिक उत्पादों और बादाम मिल्क और कोकोटन मिल्क उपयोग करने का भी सुझाव दिया जो सेहत के लिए बढ़िया है। उन्होंने एलान किया वह पूरी सरगर्मी से अमृतसर के लोगों की सहायता करेंगे और उनके बीच रहेंगे।
कपिल के शो में गए थे सिद्धू दंपती
नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी कपिल के शो में मेहमान बनकर पहुंचे थे। उन्होंने शो में खूब मस्ती की, जैसे ही एपिसोड खत्म होने वाला था, कपिल ने उन्हें अगले सीजन में कलाकारों में शामिल होने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि वे सिद्धू और अर्चना को जज के तौर पर शामिल करेंगे।