फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर बोलीं नवजोत कौर: पार्टी छोड़ने की बात कभी नहीं कही, बताया अपना असली मकसद

Wed, 21 Oct 2026 08:32 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उन्हें विधायक, सांसद या मुख्यमंत्री बनने की कोई लालसा नहीं है। उनका उद्देश्य लोगों की सेवा करना है। अमृतसर पूर्वी हलके के हर परिवार और बच्चे से उनका भावनात्मक रिश्ता है। वह राजनीति से ऊपर उठकर लोगों के दुख-सुख में साथ खड़ी रहना चाहती हैं।
विज्ञापन
डाॅ. नवजोत काैर सिद्धू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस की राजनीतिक चर्चाओं के बीच नवजोत कौर सिद्धू ने मंगलवार को कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी पार्टी छोड़ने की बात नहीं कही। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने ऐसी बातें कही थीं।
विज्ञापन


उन्हें विधायक, सांसद या मुख्यमंत्री बनने की कोई लालसा नहीं है। उनका उद्देश्य लोगों की सेवा करना है। अमृतसर पूर्वी हलके के हर परिवार और बच्चे से उनका भावनात्मक रिश्ता है। वह राजनीति से ऊपर उठकर लोगों के दुख-सुख में साथ खड़ी रहना चाहती हैं। उन्होंने जीवनभर सेवा करते रहने का संकल्प व्यक्त किया। मंगलवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का जन्मदिन अमृतसर में मनाया गया। उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू और बेटी राबिया सिद्धू चमरंग रोड की झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंचीं। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों के साथ समय बिताया और सामान बांटा।

नशे के खिलाफ रुख 
पंजाब में नशे की समस्या पर नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि समय रहते ठोस कदम उठाए जाते तो हालात इतने खराब नहीं होते। नशे को बढ़ावा देने वाला व्यक्ति या राजनीतिक दल समाज के हितों के खिलाफ काम करता है। उनके परिवार का उद्देश्य पंजाब को नशामुक्त बनाना और युवाओं को सही दिशा दिखाना है। राबिया सिद्धू ने भी कहा कि राजनीति में ईमानदार लोगों को आगे आना चाहिए, न कि दिखावा करने वालों को।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें