संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कस्बा मजीठा में मेथेनाल से निर्मित शराब पीने से नाथूराम नामक व्यक्ति की नेत्र दृष्टि चली गई है। वह नेत्रहीन हो गया है। नाथूराम को सरकारी मेडिकल कालेज गुरुनानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 43 वर्षीय नाथूराम के जीवन में अंधकार होने से पूरा परिवार सदमे में हैं। नाथूराम दिहाड़ी करके परिवार का भरण पोषण करता था। नाथूराम के दो बच्चे हैं। मजीठा इलाका में बेची गई शराब मेथेनाल से तैयार की गई थी। मेथेनाल की अत्यधिक मात्रा का सेवन शरीर के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता हैं और इसका सीधा असर आंखों पर पड़ता है। इस से लीवर फेल्योर, किडनी, हृदय, फेफड़ों को क्षति पहुंचती है।