फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में हादसा: नाभा के गांव में गैस एजेंसी में सिलेंडर में आग लगने से जोरदार धमाका, चार कर्मचारी झुलसे

Sun, 07 Dec 2025 10:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पुलिस जांच अधिकारी राजिंदर सिंह ने बताया कि हादसे की वजह की जांच की जा रही है। डीएसपी नाभा गुरिंदर सिंह बल ने कहा कि चार व्यक्ति झुलसे हैं और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
नाभा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाभा के गांव मैहस में रविवार रात शमशेर गैस एजेंसी में एक सिलेंडर में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाके में चार कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


घायल कर्मचारियों की पहचान जज सिंह (मैहस), दिलीप कुमार (नाभा), संदीप शर्मा (नाभा) और सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। जज सिंह और दिलीप कुमार की गंभीर स्थिति के कारण उन्हें पटियाला रेफर किया गया जबकि संदीप और सुरेंद्र का इलाज नाभा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन


गोदाम के पास पड़े सिलेंडर में लीकेज होने के कारण अचानक आग लगी। इसके तुरंत बाद जोरदार धमाका हुआ जिससे कमरे की छत गिर गई और सिलेंडर के टुकड़े चारों तरफ बिखर गए। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि गोदाम में रखे अन्य सिलेंडर सुरक्षित रहे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।


पुलिस जांच अधिकारी राजिंदर सिंह ने बताया कि हादसे की वजह की जांच की जा रही है। डीएसपी नाभा गुरिंदर सिंह बल ने कहा कि चार व्यक्ति झुलसे हैं और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि धमाके के समय छत के नीचे किसी के होने की सूचना नहीं है। घटना ने इलाके में सुरक्षा और सावधानी के सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने फायर सेफ्टी और सिलेंडर के रखरखाव की जांच तेज कर दी है। ग्रामीण हादसे से सकते में हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें