फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: शॉर्ट सर्किट से लगी इमारत को आग, बुजुर्ग जिंदा जला, बेटे ने छत से कूद कर बचाई जान

Fri, 27 Jan 2023 11:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। हरिमंदिर साहिब के पास स्थित चौक बाबा साहिब क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक पुरानी इमारत को लगी आग के दौरान एक व्यक्ति जिंदा जल गया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय परमजीत के रूप में हुई है। इमारत को आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इमारत में दो मनियारी की दुकानें थी और दो कमरे दुकानों के ऊपर छत पर भी बने थे। यहां पर परमजीत सिंह और उसका बेटा से रहे थे। आग सुबह करीब करीब साढे़ तीन बजे लगी। बताया जा रहा है कि परमजीत सिंह इमारत को लगी आग के कारण जल्दी से कमरों से निकल कर नीचे नहीं आ पाया, झुलसने से उसकी मौत हो गई है। जबकि उसी कमरे में सो रहे उसके बेटे ने छत से कूद कर अपनी जान बचाई।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि परमजीत सिंह अपने बेटे के साथ बाबा साहिब चौक में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। वीरवार को दुकान बंद कर वह दुकान की पहली मंजिल में बने घर में सोने के लिए चले गए। सुबह जब आग लगी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोग तुरंत इकट्ठे हो गए और उन्हें किसी तरह नीचे उतारने की कोशिश करने लगे। लोगों ने दमकल विभाग को भी जानकारी दी लेकिन आग चारों तरफ भड़क चुकी थी। परमजीत के बेटे ने पहली मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई लेकिन परमजीत खुद को नहीं बचा सके और वह घर के भीतर ही जल गए। दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बताया कि आग दुकान में लगी थी और एकदम इतना भीषण रूप धारण कर गई कि बहुत थोडे़ समय में वहां बने कमरों में पहुंच गई। फायर ब्रिगेड को करीब 6 घंटे आग पर काबू पाने में लग गए। सुबह करीब दस बजे आग पर फायर ब्रिगेड की ओर से काबू पाया गया। इमारत गलियों के अंदर थी यहां पर फायर ब्रिगेड की गाडि़यां जानी मुश्किल थी। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी, और आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को श्री हरिमंदिर साहिब के सरोवर से भी पानी लेना पड़ा। उधर, घटनास्थल पर पहुंचे थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर शिवदर्शन ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें