फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पुलिस से मुठभेड़ में हत्यारोपी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। निमिष सरीन के तीन हत्यारों को पुलिस ने बटाला से गिरफ्तार किया। निमिष की बुधवार रात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की पहचान रजत निवासी मजीठा रोड, अदित्य कुमार निवासी डीएस एस्टेट और सुधांशु शर्मा निवासी मजीठा रोड के रूप में हुई है। सुधांशु शर्मा से पूछताछ के दौरान पुलिस टीम उसे हथियार रिकवरी के लिए लेकर गई। तीन पिस्तौल रिकवर करवाने के दौरान आरोपी ने मौका पाकर कांस्टेबल की पिस्तौल छीन ली और भागने की नीयत से पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली आरोपी सुधांशु के टांग में लगी और वह जख्मी हो गया। आरोपी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बुधवार रात निमिष अपने साथी हरप्रीत सिंह गंजा के साथ कार में जा रहा था। जब वे गोल्डन एवेन्यू इलाके में पहुंचे, तो बाइक सवार पांच-छह बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं। करीब चौदह गोलियां निमिष को लगी थीं जिससे उसकी मौत हो गई थी। हमले में उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इस वारदात के तुरंत बाद पुलिस टीमों की ओर से आरोपियों का पता लगाते हुए उक्त तीनों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार दोपहर को आरोपी सुधांशु की निशानदेही पर वारदात के समय प्रयोग किए गए तीन पिस्तौल बरामद किए गए तो उसने मौका पर पुलिस पर ही गोली चला दी। ऐसे में इंस्पेक्टर हरप्रकाश सिंह ने अपने सर्विस पिस्तौल से गोली चलाई तो आरोपी जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजिश के तहत की थी वारदात
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बुधवार को वारदात के दौरान जख्मी हुए हरप्रीत सिंह गंजा की आरोपियों के साथ रंजिश है। 2024 में गंजा के भाई की हत्या भी उक्त आरोपियों के साथियों की ओर से की गई थी। इसी रंजिश के तहत आरोपियों ने निमिष और गंजा को मारने की कोशिश की थी और गोलियां चलाई थीं जिसमें निमिष की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें