फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में बल्लमगढ़ की हनप्रीत ने मारी बाजी

Thu, 19 Nov 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों के रामगढ़ चुंघा सेंटर की 21वीं खेल प्रतियोगिता गांव बधाई के सरकारी प्राइमरी स्कूल में करवाई गई। इसका नेतृत्व मुख्य अध्यापक प्रगट सिंह जंबर ने किया।
विज्ञापन


खेलों के दौरान खो-खो लड़कों के मुकाबले में रामगढ़ चुंघा ने पहला, फत्तनवाला ने दूसरा, लड़कियों के मुकाबले में बधाई ने पहला व मौड़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

कबड्डी लड़कियों में फत्तनवाला ने पहला, मौड़ ने दूसरा, लंबी छलांग लड़कों में विजय कुमार फत्तनवाला ने पहला, जशनदीप सिंह बधाई ने दूसरा, लड़कियों में हरजोत कौर अटारी ने पहला, पूजा कौर बधाई ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ लड़कों में जश्नप्रीत बधाई ने पहला व अकाशदीप सिंह रामगढ़ चुंघा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में हनप्रीत कौर रामगढ़ चुंघा ने पहला, परम कौर बधाई ने दूसरा, 200 मीटर दौड़ लड़के में सुखचैन सिंह चक्क सदर वाला ने पहला, अर्शदीप सिंह रामगढ़ चुंघा ने दूसरा स्थान हासिल किया।

लड़कियों में सुमनप्रीत कौर फत्तनवाला ने पहला व पूजा कौर बधाई ने दूसरा, लड़कों में 25 किलो कुश्ती मुकाबले में जश्नप्रीत बधाई ने पहला व अकाशदीप फत्तनवाला ने दूसरा स्थान हासिल किया।

कुश्ती 30 किलो वर्ग मुकाबलों में बॉबी बधाई ने पहला व अर्जुन सिंह बल्लमगढ़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि एचएस कपूर व विजय रूपाणा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर इंद्रजीत, वीरपाल कौर, मनप्रीत सिंह, चरनजीत सिंह, नीलम गोयल, जसविंदर सिंह, अशोक शर्मा और अंग्रेज सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें