तरनतारन के गांव छापडी साहिब में मशीन से चारा काट रहे मां-बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। दोनो की पहचान निर्मल कौर और सुरजीत सिंह के तौर पर हुई है। मां-बेटे की मौत से आहत निर्मल कौर की बेटी ने भी जहर निगल लिया। उसे एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
मृतकों के परिवार के सदस्यों और गांव के सरपंच राम सिंह ने बताया कि चारा काटने वाली मशीन में करंट आने से मौके पर ही निर्मल कौर और उनके बेटे की मौत हो गई। उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि मृतका का पति दुबई से लौट रहा है। घटना को देखते हुए प्रशासन उसके पति को कोरोना वायरस के चलते एकांतवास में रखने की बजाय सीधा घर में आने की अनुमति दें। जांच अधिकारी गुरमेज सिंह ने बताया कि पारिवारिक सदस्यों के बयान पर 174 के अंतर्गत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।