13 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बच्ची का अपहरण कर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक बच्ची लुधियाना से अमृतसर घूमने आई थी।
लुधियाना से घूमने आए थे अमृतसर
लुधियाना के भाई रणधीर सिंह नगर से आए एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह लुधियाना में कारोबार करते हैं। अपनी महिला कर्मचारी के परिवार के साथ वह अमृतसर घूमने आए थे। महिला कर्मी की एक 13 साल की बेटी और 10 साल का बेटा भी उनके साथ थे। वे श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने के बाद अगले दिन बीड़ बाबा बुड्ढा साहब चले गए । वहां से वापस लौटकर चाटीविंड चौक में स्थित गुरुद्वारा शहीदा साहब चले गए।
उन्होंने अमृतसर में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार से एक्टिवा मांगी थी। इस एक्टिवा पर अमृतसर में घूमने लगे। रात को 2:30 बजे श्री हरमंदिर साहिब और गुरुद्वारा शहीदा साहिब में माथा टेकने के लिए चले गए। करीब एक बजे वह गुरुद्वारा शहीदा साहिब से बाहर निकले तो 13 साल की लड़की एक्टिवा चलाने की जिद करने लगी।