फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से सामूहिक दुराचार

Mon, 23 Sep 2013 11:51 PM IST
अमर उजाला तरनतारन
विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन के  एक गांव में गुरुद्वारा से माथा टेककर लौट रही एक 13 वर्षीय एक नाबालिग लड़की ने छह युवकों पर सामूहिक दुराचार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित लड़की ने बताया कि वह गांव में स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर घर वापस आ रही थी। इस दौरान रास्ते में दोस्तों के साथ आ रहे आरोपी गुरजंट सिंह ने बाइक से टक्कर मार कर उसे नीचे गिरा दिया।
इसके बाद आरोपी और उसके दोस्त उसे जबरदस्ती उठाकर खेतों में ले गए।
जहां  उन्हाेंने उसके साथ दुराचार किया और फिर घर के बाहर छोड़ दिया। उसने इस संबंध में जब अपने माता-पिता से बात की उन्होंने चौकी नौशहरा पन्नुआं में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीएसपी दविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी गुरजंट सिह ,साबा और हरजिंदर सिंह उर्फ काला, सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 आरोपियों के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें