फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहता चौक: जिम के बाहर बाइक सवारों ने चलाईं तीन गोलियां

Mon, 26 Oct 2026 04:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंह ढककर पहुंचे युवकों ने शीशे के पार की फायरिंग, सीसीटीवी में कैद वारदात, मौके से तीन खोल बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सोमवार तड़के मेहता चौक स्थित जेडी जिम के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने तीन राउंड फायरिंग की। गोलियां जिम के शीशे को पार कर गईं लेकिन जिम बंद होने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। यह पूरी वारदात जिम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
सुबह करीब पांच बजे पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से तीन खाली खोल बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थाना प्रभारी एसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह पांच बजे सूचना मिली थी। जिम मालिक और संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनके बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद
सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक पर जिम के बाहर पहुंचते दिखाई दिए। दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। बाइक रोकने के बाद पीछे बैठे युवक ने पिस्तौल निकाली। उसने जिम की ओर लगातार तीन गोलियां चलाईं। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
फोटो-2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें