फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान तनाव पैदा करने वाला कोई भी कदम न उठायें

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते 25 वर्षों से भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्तों को मजबूत करने के लिए अटारी-वाघा सीमा पर कैंडल लाइट करने वाली संस्थाएं हिंद-पाकिस्तान दोस्ती मंच, फोकलोर रिसर्च अकादमी, साफमा व पाकिस्तान-इंडिया पीपल फोरम फॉर पीस के पदाधिकारियों ने दोनों देशों के सत्ताधारियों से अपील की है कि वह सभी विवादों हल के लिए नए प्रयास शुरू करें। इन संस्थाओं ने एक होटल में कांफ्रेंस कर प्रस्ताव पारित कर कहा कि भारत-पाकिस्तान इस क्षेत्र में तनाव पैदा करने वाला कोई भी कदम न उठाएं। जम्मू-कश्मीर का विवाद सुलझाने के लिए दोबारा बातचीत का सिलसिला शुरू करने की अपील गई। दोनों देशों की सरकारें बातचीत के लिए अच्छा वातावरण पैदा करें।
विज्ञापन

इस प्रस्ताव में दोनों देशों से कहा गया कि दोनों देशों की ओर से समझौता एक्सप्रेस व बस सेवा बंद होने के कारण लोग आपस में मिल नहीं पा रहे हैं। इस साधनों को बहाल किया जाए। दोनों देश व्यापारिक गतिविधियां फिर शुरू करें। जम्मू कश्मीर के सियासी नेताओं को तुरंत रिहा किया जाए। मीडिया व आम लोगों पर लगाई पाबंदियां खत्म की जाएं। विद्यार्थियों के लिए इंटरनेट सेवा बहाल की जाए। लोगों को विश्वास में लेकर फैसले किए जाएं। कोरोना के कारण बंद हुए श्री करतारपुर कॉरिडोर को संगत के लिए खोला जाए। सार्क संस्था को पुनर्जीवित किया जाये। इस अवसर पर सतनाम सिंह मानक व रमेश यादव व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें