फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर पर चिपका मिला शव: अमृतसर के रामबाग मार्केट में लगी भीषण आग, 25 दुकानें जलकर हुईं राख; VIDEO

Thu, 28 May 2026 08:41 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

फायर अफसर दिलबाग सिंह ने बताया कि शाम करीब 6 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने तक आग कई खोखों और दुकानों तक फैल चुकी थी। आग की चपेट में करीब 25 दुकानें आईं, जिनमें रखा सामान, तैयार बांस की सीढ़ियां और अन्य स्टॉक जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
रामबाग मार्केट में लगी आग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर स्थित रामबाग मार्केट में गुरुवार शाम बांस की सीढ़ियां और लकड़ी का सामान बनाने वाले खोखों में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी और शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। बाजार में बड़ी मात्रा में बांस, लकड़ी, स्पेयर पार्ट्स, करियाना आदि की दुकान हैं। इनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयानक थी कि तेजी से फैलती चली गई और आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। वही इस घटना में एक व्यक्ति जिंदा झुलस गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई इसका शव दुकान के शटर के साथ चिपका हुआ था। इसके अलावा एक एक्टिवा भी जल गई। 

विज्ञापन


Trending Videos

आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दर्जनों  गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लंबे समय तक चले राहत कार्य के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर हॉल गेट तक रास्ता बंद कर दिया, जबकि इलाके की बिजली सप्लाई भी बंद करवाई गई ताकि आग और न फैल सके।

फायर अफसर दिलबाग सिंह ने बताया कि शाम करीब 6 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने तक आग कई खोखों और दुकानों तक फैल चुकी थी। आग की चपेट में करीब 25 दुकानें आईं, जिनमें रखा सामान, तैयार बांस की सीढ़ियां और अन्य स्टॉक जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

घटना के दौरान एक कर्मचारी के दुकान के अंदर जिंदा जलने की सूचना भी सामने आई है। हालांकि देर रात तक आग बुझाने का कार्य जारी रहा। पुलिस और प्रशासन की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें