फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फंदा लगा कर दी जान, ससुर और देवर पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। एक विवाहिता ने शनिवार को रात अपने घर हरिपुरा में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतका की बहन के बयान पर ससुर और देवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हकीमां गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली शालू ने पुलिस को बताया कि 14 साल पहले उसने अपनी छोटी बहन नेहा की शादी छोटा हरिपुरा में रहने वाले रवि कुमार के साथ की थी। रवि मेहनत मजदूरी करता था। उसकी बहन के अपने पति के साथ मधुर संबंध थे, लेकिन उसका ससुर जसवंत कुमार और देवर कुलदीप नेहा को परेशान करते थे।
शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों आरोपी कई बार छोटी-छोटी बात पर उसकी बहन से झगड़ा करते थे। यह सभी बातें उसकी बहन उसे बताती रहती थी। उन्होंने बताया कि शनिवार को उसकी बहन नेहा ने आरोपियों के साथ हुए झगड़े की जानकारी उन्हें फोन पर दी तो उसने अपनी बहन को काफी समझाया। लेकिन बाद में उसी रात को पता चला कि नेहा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हकीमां गेट की थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता का शव परिजनों को सौंप दिया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें