भोला सिंह अपनी पत्नी को लेने के लिए अपने ससुराल गया था। भोला की मां ने अपने भतीजे सुखा सिंह को उसके पीछे भेजा था। सुखा सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई जिसके बाद भोला सिंह ने जहरीली दवा निगल ली है।
अमृतसर के भिंडी सैदां थाना क्षेत्र में ससुराल वाली से विवाद के बाद युवक ने जहरीली दवा निगल ली। अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में कौड़ी कौर पत्नी काका सिंह निवासी भिंडी सैदां ने बताया कि 26 अगस्त की शाम करीब छह बजे उसका बेटा भोला सिंह अपनी पत्नी को लेने के लिए अपने ससुराल गया था। इसके बाद उसने अपने भतीजे सुखा सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी भिंडी सैदां को उसके पीछे भेजा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसे पहले से आशंका थी कि बेटे का उसके ससुराल वालों के साथ विवाद हो सकता है।
शिकायत के मुताबिक, शाम करीब सात बजे सुखा सिंह वापस आया और बताया कि जब वह गांव भिंडी नैण के बाहर पहुंचा तो वहां भोला सिंह अपने ससुराल परिवार के साथ किसी बात को लेकर बहस कर रहा था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं हो रही थी। इसी दौरान भोला सिंह ने कोई जहरीली दवा निगल ली है।
विज्ञापन
इसके बाद परिवार के लोग तुरंत उसे अस्पताल ले गए। लेकिन उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में सरबजीत कौर पत्नी भोला सिंह, सतनाम सिंह पुत्र मोहनी सिंह, गुड्डी कौर पत्नी सतनाम सिंह, मेजर सिंह पुत्र सतनाम सिंह, अंग्रेज सिंह और मंगा सिंह पुत्र अजायब सिंह सभी निवासी भिंडी नैण के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है।