फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: प्रापर्टी विवाद में व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

Tue, 01 Sep 2026 07:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
मरने से पहले मृतक अपनी मौत के लिए बहन और जीजा को बताया था जिम्मेदार
विज्ञापन

पिछले करीब 10 से 15 सालों से चल रहा था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी बहन और जीजा से दुखी होकर खुद को आग लगा ली। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिवार के बयान के आधार पर बहन सुमन बाला और जीजा प्रेम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मृतक की पहचान रामतीर्थ रोड निवासी पलविंदर सिंह के रूप में हुई है। पलविंदर के बेटे हरमनदीप सिंह ने बताया कि उनके दादा शाम सिंह की प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। हरमनदीप ने आरोप लगाया कि बुआ सुमन बाला और फूफा प्रेम सिंह उन पर घर खाली करने का दबाव बना रहे थे। प्रॉपर्टी विवाद का मामला अदालत में भी विचाराधीन है। हरमनदीप के अनुसार, पलविंदर सिंह घर से पाठ करने की बात कहकर निकले थे। कुछ समय बाद परिवार को एक अज्ञात नंबर से फोन आया कि पलविंदर सिंह रामतीर्थ रोड के पास आग से गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना और पुलिस जांच
परिजन पलविंदर सिंह को 108 एंबुलेंस की मदद से गुरु नानक देव अस्पताल ले गए, जहां होश में आने पर उन्होंने अपनी हालत के लिए बहन सुमन बाला और जीजा प्रेम सिंह को जिम्मेदार बताया। उनका शरीर 70 से 80 फीसदी झुलस चुका था और भल्ला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटनास्थल, परिस्थितियों और परिवार के आरोपों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- फोटो - 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें