फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: छह साल काम किया, मिला पांच माह का वेतन, जंग के हालात के बीच विदेश लौटे सुखविंदर की आपबीती

Sun, 22 Mar 2026 10:28 AM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)

सार

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच दुबई में फंसे पंजाब के व्यक्ति की सुरक्षित घर वापसी हुई है। राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल के प्रयासों से ही कपूरथला का सुखविंदर छह साल बाद अपने घर लौट पाया है। 
विज्ञापन
संत सीचेवाल के साथ दुबई से लौटा सुखविंदर सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौजूदा जंग के हालात के कारण मध्य-पूर्व देशों में डर और अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। ऐसे संकटपूर्ण समय में शारजाह से रात के अंधेरे में दिल्ली के लिए भरी गई उड़ान के जरिये कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के सुखविंदर सिंह की सुरक्षित वापसी संभव हो सकी।

विज्ञापन


खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए जारी प्रयासों के दौरान राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल की अहम भूमिका सामने आई है।

महमूदवाल के रहने वाले सुखविंदर सिंह ने सुल्तानपुर लोधी स्थित निर्मल कुटिया पहुंचकर संत सीचेवाल का धन्यवाद किया और मीडिया के सामने अपनी पीड़ा साझा की। उन्होंने बताया कि वह 2020 में रोजगार की तलाश में दुबई गए थे जहां एक कंपनी ने उनके साथ धोखाधड़ी की। कंपनी ने उनका पासपोर्ट अपने कब्जे में रख लिया और तीन साल काम करवाने के बावजूद उन्हें केवल पांच महीने की तनख्वाह दी गई। बाद में झूठे आरोप लगाकर उन्हें कानूनी मामलों में फंसा दिया गया, जिसके चलते उन्हें बिना किसी गलती के जेल जाना पड़ा।

उन्होंने बताया कि जेलों में अभी भी कई भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं, जो ओवरस्टे या झूठे मामलों के कारण परेशान हैं। 6 दिसंबर से उनका अपने परिवार के साथ संपर्क टूट चुका था जिससे उनके परिवार को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। छोटे बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता की जिम्मेदारी उनकी पत्नी के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी।
विज्ञापन


सुखविंदर की पत्नी ने संत सीचेवाल से किया संपर्क
सुखविंदर सिंह ने कहा कि यदि संत सीचेवाल की मदद नहीं मिलती तो वह आज भी वहां जेल में फंसे रहते। उनकी पत्नी द्वारा संत सीचेवाल से संपर्क करने के बाद ही उनकी रिहाई संभव हो सकी। उन्होंने सरकार से अपील की कि उनकी बकाया तनख्वाह भी दिलवाई जाए क्योंकि केस उनके पक्ष में आने के बावजूद उन्हें पूरा न्याय नहीं मिला है।

फंसे हुए भारतीयों को जल्द वापस लाया जाए
संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास का धन्यवाद करते हुए कहा कि विदेशों में फंसे हर भारतीय की मदद करना हमारी साझा जिम्मेदारी है। जंग के हालात के कारण विदेशों में रह रहे भारतीयों और उनके परिवारों में डर और चिंता बढ़ रही है। सरकार को चाहिए कि ऐसे मामलों को प्राथमिकता देकर फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द वापस लाया जाए और उनके अधिकारों की रक्षा की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें