फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम न मिलने से परेशान प्रवासी युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
काम न मिलने से परेशान 21 वर्षीय प्रवासी युवक ने शुक्रवार देर रात घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। लॉकडाउन से पहले युवक बटाला में अपने रिश्तेदार के पास आया था और सात महीने से बटाला में ही रह रहा था। सिविल लाइन पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मृतक दीपक कुमार (21) निवासी बिहार हॉल निवासी फोकल प्वाइंट बटाला के रिश्तेदार प्रमोद कुमार ने बताया कि दीपक 7 महीने पहले काम की तलाश में अपने मौसा के पास आया था। कोरोना के कारण उसे 4 महीने से कोई काम नहीं मिल रहा था। इस कारण वह परेशान रहने लगा। शुक्रवार रात करीब 1 बजे उसने फंदा लगा लिया। शनिवार सुबह जब वह उसके कमरे में गए तो वह मर चुका था। तुरंत थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचित किया गया। एसआई मनबीर सिंह ने बताया कि उक्त दीपक ने काम न मिलने से परेशान होकर खुदकुशी की है। उसके बाकी पारिवारिक सदस्य बिहार में ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें