संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया करीब सात माह बाद जमानत पर रिहा होकर सोमवार को अमृतसर पहुंचेंगे। इसे लेकर अकाली दल के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और उनके स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
सोमवार शाम करीब 4:15 बजे अमृतसर के गोल्डन गेट पर विशेष स्वागत समारोह होगा। इसके बाद मजीठिया श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे और मीडिया से बातचीत करेंगे। अकाली नेताओं का कहना है कि उनकी रिहाई से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।