डेरा बाबा नानक की भारत-पाक सीमा पर बने दर्शन स्थल पर हाथ जोड़ कर करतारपुर कॉरिडोर खोलने की अरदास क?
- फोटो : GURDASPUR
कोरोना की महामारी के चलते करीब 6 माह से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर बंद है। इस कॉरिडोर को दोबारा खोलने की अरदास करने के लिए शिरोमणि अकाली दल बादल के यूथ प्रधान बिक्रमजीत सिंह मजीठिया वीरवार को डेरा बाबा नानक की भारत-पाक सीमा पर पहुंचे। इस मौके पर करतारपुर कॉरिडोर खोलने के लिए डेरा बाबा नानक की सरहद पर अरदास की गई और रसभिन्ना कीर्तन भी किया। इस मौके पर बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर बने दर्शन स्थल पर गुरुद्वारा करतारपुर साहिब का कॉरिडोर खोलने की अरदास की। बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज उन्होंने और उनके साथियों ने मिलकर गुरु महाराज के आगे अरदास की हैैै कि 70 साल की अरदास के बाद पिछले साल यह कॉरिडोर खोला गया था। उनकी मांग है कि कोविड-19 के कारण बंद पड़ा कॉरिडोर दोबारा खोला जाए औैर ताकि वह गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन दीदार कर सकें। मजीठिया ने कहा कि दो-तीन दिन पहले पाकिस्तान सरकार ने अपनी तरफ से रास्ता खोलने की मंजूरी दे दी है। अब भारत सरकार की तरफ से भी देर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पूरे भारत के हर धर्म से संबंधित गुरुधामों को खोल दिया गया हैैैै तो करतारपुर कॉरिडोर को भी जल्द खोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह केंद्र सरकार से इस कॉरिडोर को खोलने की अपील करेंगे। मजीठिया के साथ अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा, अकाली दल के जिला गुरदासपुुर के प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली, लखबीर सिंह लोधीनंगल, रविकरण सिंह काहलों व अन्य अकाली उपस्थित थे।