फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के फील्ड अफसर से नकदी, मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा राजासांसी के अंतर्गत पड़ते एतिहासिक गांव जगदेव कलां में बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने फाइनेंस कंपनी के फील्ड अफसर से 64 हजार रुपये, मोबाइल और दस्तावेज लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी गांव लश्करी नंगल की तरफ फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानेदार मंजीत सिंह के अनुसार जिस स्थान पर वारदात हुई है उस इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। लूट का शिकार हुए शिकायतकर्ता को कुछ लुटेरों की फोटो दिखाकर आरोपियों की पहचान करवाई जा रही है।
विज्ञापन

मोगा जिले के धर्मकोट निवासी इंद्रजीत सिंह ने राजासांसी थाने की पुलिस को बताया कि वह सेटल क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड फाइनेंस कंपनी में बतौर फील्ड अफसर कई वर्षों से काम कर रहा है। वह रोजाना अमृतसर के ग्रामीण क्षेत्रों में कंपनी की ओर से दिए गए कर्ज की किश्तों की उगाही करता है। शुक्रवार सुबह वह अपनी बाइक पर भला पिड, मट्टियां, झंडेर, माछीनंगल गांवों से धनराशि एकत्र कर घर लौट रहा था। जगदेव कलां इलाके में बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। सुनसान क्षेत्र में आरोपियों ने उसे घेर लिया और नकदी वाला बैग छीन लिया। लुटेरों ने उसकी जेब से मोबाइल और दस्तावेज भी निकाल लिए। इसके बाद गांव लश्करी नंगल की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें