फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के संघर्ष को वकीलों का समर्थन

विज्ञापन
गुरदासपुर में कृषि कानूनों के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते वकील। - फोटो : GURDASPUR
विज्ञापन
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के संघर्ष का वकीलों समर्थन किया है। बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के सदस्य खुलकर किसानों के समर्थन में आ गए है। वकीलों ने जिला कोर्ट कांप्लेक्स से रोष मार्च किया और राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम पर डीसी को मांगपत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट सुखविंदर सिंह सैनी, सीनियर एडवोकेट एसएस काहलो, एडवोकेट नरिंदर कुमार, रणजीत सिंह गोराया ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि कानून कारपोरेट घरानों के हक में हैं। कानून किसानों को तबाही की ओर धकेलने वाले हैं। इनका असर सिर्फ देश के किसानों पर ही नहीं पबल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग पर पड़ेगा। बेरोजगारी बढ़ेगी, गरीबी बढ़ेगी, देश की जीडीपी पर खराब असर पड़ेगा और महंगाई और विकराल रुप धारण करेगी।
एडवोकेट नरिंदर कुमार ने कहा कि देश के किसान इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं और गुरदासपुर के वकील उनके संघर्ष में हर तरह से साथ है। वकील किसानों के हक में अदालती लड़ाई लड़ने को भी तैयार हैं। इस मौके पर हरपाल सिंह गिल, कवि राज सैनी, एचएस लखनपाल, मुनीष कुमार, अमित कुमार, राकेश शर्मा, हरजीत सिंह, एसएस धालीवाल, जतिंदर सिंह गिल, विष्णु शर्मा, हरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें