फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी पर खर्च किए लाखों, आस्ट्रेलिया में पीआर मिलते दामाद गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। आस्ट्रेलिया में बतौर नर्स काम करने वाली एनआरआई महिला ने शादी-डॉट काम के जरिये अपनी बेटी की जंडियाला गुरु में संदीप सिंह के साथ शादी की, लेकिन आरोपी वहां पीआर मिलने के बाद बिना कुछ बताए गायब हो गया। पीड़िता की शिकायत व एसएसपी की हिदायतों के बाद मामले की जांच कर आरोपी पति व उसके माता-पिता समेत चार के खिलाफ आईपीसी की धारा 498-ए और 406 के तहत केस दर्ज कर लिया। पीड़िता ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि वह आस्ट्रेलिया में रहती है और वहां बतौर नर्स काम करती है और उनकी बेटी सायसा बाली आस्ट्रेलिया में सोलिसिटर (वकील) है। उन्होंने शादी-डॉट काम के जरिये अपनी बेटी की शादी जंडियाला गुरु निवासी संदीप सिंह के साथ शादी की। 27 मार्च 2018 को उन्होंने अपनी बेटी की सगाई जालंधर के रमाडा होटल में की, जिस पर उनका 4 लाख रुपये खर्च आया। शादी की तिथि 8 दिसंबर 2018 तय हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शादी से कुछ दिन पहले संदीप उनके पास आया और उनसे 70 हजार रुपये का चेक ले गया। इसके बाद परिवार की ओर से पैसों की मांग करने पर 3 दिसंबर 2018 को 5 लाख रुपये भी दिए। शादी के दौरान लड़की की मां, बहन और भाभी के लिए सोने के सेट दिए जाने की मांग की, जिसे उन्होंने पूरा किया। इसके अलावा उन्होंने पुरुष सदस्यों के लिए सोने की अंगूठी और महंगे कपड़ों की मांग भी पूरी की। उनकी बेटी की पीआर के चलते एक दिसंबर 2020 को संदीप को पीआर मिल गई।
पीड़िता एनआरआई नर्स ने बताया कि 24 दिसंबर 2020 को उनकी बेटी सायसा ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद 30 दिसंबर 2020 को संदीप सिंह उन्हें बिना कुछ बताए गायब हो गया। उन्होंने एसएसपी से कहा कि उन्हें संदेह है कि आरोपी संदीप ने अपने भाई सुनील कुमार, मां वीना रानी और पिता रछपाल सिंह से मिलकर एक साजिश के तहत संदीप को आस्ट्रेलिया में सेट करने के लिए धोखे से शादी की है। आरोपियों ने उनके पैसे हड़पने के लिए यह सब किया है। मामले के जांच अधिकारी एसआई हीरा ने बताया कि मामले की जांच के बाद उनके (एसआई) के बयान पर केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें