फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप को झटका: कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, एक्स पर लिखा-मैंने माई बाप कल्चर खत्म किया

Mon, 02 Nov 2026 12:17 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

1998 बैच के पंजाब कैडर के पूर्व आईपीएस कुंवर विजय प्रताप सिंह ने समय से पहले सेवानिवृत्ति लेकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा और अमृतसर उत्तर से विधायक बने। 2025 में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों और पंजाब सरकार की ड्रग्स के खिलाफ मुहिम में बाधा डालने के आरोपों के बाद पार्टी से पांच साल के लिए निलंबित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
कुंवर विजय प्रताप सिंह - फोटो : X @Kvijaypratap
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर नाॅर्थ से आप विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्पीकर को अपना इस्तीफा भेज दिया है। कुंवर विजय प्रताप को आप से 2025 में ही निष्कासित किया जा चुका है। उन्होंने पार्टी छोड़ने का भी एलान किया। स्पीकर ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

 

एक्स पर लिखा-90 फीसदी काम पूरे किए
कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा-अमृतसर के मेरे आदरणीय भाइयों और बहनों, मैंने पंजाब विधानसभा की अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आपने मुझे जो प्यार और सम्मान दिया है, उसके लिए मैं अपनी आखिरी सांस तक आपका ऋणी रहूंगा।
विज्ञापन


आपके सहयोग और ईश्वर के आशीर्वाद से, हमें मिलकर एक सामूहिक प्रयास करना होगा। हमें छोटी-मोटी राजनीति और केवल उद्घाटन (रिबन काटने) तक सीमित रहने की सोच से ऊपर उठना होगा। हमें पंजाब को जो आज नशा, जबरन वसूली, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के जाल में फंसा हुआ है फिर से एक प्रगतिशील और खुशहाल राज्य बनाना होगा।

जैसा कि आप सभी जानते हैं, एक विधायक के तौर पर मैंने अपने 90 प्रतिशत लक्ष्य पूरे किए हैं; यानी वे सभी काम जो एक विधायक को करने चाहिए। इसके अलावा, पार्षद, मेयर और सांसद के कार्यक्षेत्र अलग होते हैं। मैंने अपने द्वारा किए गए कार्यों का क्षेत्र-वार विवरण भी दिया है, जो समाचार पत्रों और मेरे फेसबुक पेज पर उपलब्ध है। मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि मैंने राजनीति में 'माई-बाप' (हुक्म चलाने वाली) संस्कृति को खत्म किया और जनता को अपनी प्रेरणा मानकर काम किया।

पंजाब विधानसभा में, मैंने हमेशा अमृतसर के लोगों की आवाज उठाई। मैंने पानी और सीवेज की समस्याओं से लेकर सर्किट हाउस, कंपनी बाग, गंदे नालों, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, स्वरूप रानी कॉलेज और बरगारी बेअदबी मामले जैसे मुद्दों को पूरी बेबाकी से उठाया। यह पहली बार था जब पंजाब विधानसभा में किसी ने विशेष इलाकों और मोहल्लों का नाम लेकर वहां की समस्याओं को उठाया हो। आपके साथ मिलकर एक भविष्य की रणनीति बनाते हुए, मेरा लक्ष्य एक साफ-सुथरी राजनीति और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करना होगा। मेरा एकमात्र उद्देश्य है—"पंजाब सबसे पहले"। इसके अलावा, मेरा कोई निजी स्वार्थ नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

रविवार को दो विधायकों ने छोड़ी थी पार्टी 
इससे पहले शनिवार को ही आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसके बाद रविवार को पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वहीं सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें