फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी से श्री हजूर साहिब के लिए ट्रेन रवाना

Sat, 12 Mar 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी के रेलवे स्टेशन से श्री हजूर साहिब को रवाना होने के दौरान पूर्व वित्त मंत्री डा. उपिंदरजीत कौर व अन्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत शनिवार सुबह 10:20 पर सुल्तानपुर लोधी के रेलवे स्टेशन से श्री हजूर साहिब के लिए विशेष ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन में सवार संगत का नेतृत्व पूर्व वित्त मंत्री डॉ. उपिंदरजीत कौर ने किया। ट्रेन के रवाना होने से पहले शुभ यात्रा के लिए अरदास की गई।
विज्ञापन


डॉ. उपिंदरजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा शुरू करके संगत के गुरुधामों के दर्शनों की इच्छा को पूरा किया है। सुल्तानुपर लोधी के विभिन्न गांवों से करीब 1000 संगत तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शनों के लिए जा रही है।

डीसी ने कहा कि इस यात्रा का खर्च पंजाब सरकार की ओर से उठाया जा रहा है। संगत 17 मार्च को लौटेगी। इस मौके पर एसएसपी राजिंदर सिंह, एडीसी सामान्य दीप्ति उप्पल, एसडीएम सुल्तानपुर लोधी चारूमिता, संत बाबा जगजीत सिंह हरखोवाल, मास्टर गुरदेव सिंह, प्रिंसिपल जसबीर सिंह रंधावा, सुरजीत सिंह, बिट्टू खीरांवाली, गुरदीप सिंह भागोराइंया, बिक्रम सिंह उच्चा, सुच्चा सिंह चौहान और दिनेश धीर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें