जालंधर में बच्चों के साथ प्रदर्शन करते ज्वेलर्स।
- फोटो : amarujala
जिले के स्वर्ण कारोबारियों ने बुधवार को बच्चों को भी धरने पर बैठा लिया। शहर के कंपनी बाग चौक में यह धरना लगाया गया था। प्रदर्शन पर बैठे बच्चों ने हाथ में तख्तियां पकड़ी हुई थी।
तख्तियों पर हमारे पापा की दुकानें बंद हैं, हमारे स्कूलों का खर्चा कहां से दें जेटली जी, हमारे भविष्य का क्या होगा जेटली जी, हमारा परिवार बहुत दुखी है जेटली जी आप रहम करें, शर्म करो, शर्म करो जेटली जी, हमारे बारे सोचें मोदी जी, मेरा गुनाह इतना है कि मैं सराफा व्यापारी का बेटा हूं जैसे स्लोगन लिखे गए थे।
करीब एक घंटे के बाद प्रदर्शन को खत्म किया गया। स्वर्ण कारोबारी हरजीत सिंह, नरेश मल्होत्रा, वरूण चोपड़ा, पवन मल्होत्रा, ललीत चड्ढा, राजेश कपूर ने कहा कि जब तक सरकार गोल्ड ज्वेलरी से सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी नहीं हटाती प्रदर्शन जारी रहेगा।