फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में नम आंखों से जसकीरत सिंह को अंतिम विदाई

Thu, 14 Apr 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
कपूरथला में विलाप करते जसकीरत के परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
30 लाख रुपये की फिरौती के लिए मारे गए जसकिरत सिंह जस्सी का वीरवार को नम आंखों से अंतिम संस्कार कर दिया गया। सिविल अस्पताल की टीम ने सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में जस्सी की हत्या 48 से 72 घंटे पहले होने की बात सामने आई है। यानी किडनैपिंग के दिन ही पांच से सात बजे के बीच जस्सी को मार दिया गया था। वीरवार सुबह सिविल अस्पताल को डॉ. रणवीर सिंह, नरेंद्र सिंह और डॉ. हरप्रीत सिंह मोमी ने जसकिरत सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया। 

अंतिम संस्कार के दौरान विधायक राणा गुरजीत सिंह, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सरबजीत सिंह मक्कड़, एसएसपी राजिंदर सिंह, डीएसपी सब-डिवीजन दलजीत सिंह ढिल्लो, थाना सिटी एसएचओ इंस्पेक्टर सुक्खा सिंह, जिला भाजपा प्रधान पुरुषोत्तम पासी, पूर्व जिला भाजपा प्रधान शाम सुंदर अग्रवाल, लोकल बॉडी सेल के प्रदेश अध्यक्ष उमेश शारदा, भाजपा नेता मनु धीर, मोहन सिंह चाहल, आकाश कालिया, डॉ. रणवीर कौशल, वरिंदर गुलियानी, अशोक गोगना, सुदेश शर्मा और जसविंदर सिंह बतरा के अलावा शहर के गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी राजिंदर सिंह ने कहा कि जस्सी हत्याकांड में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। इनके बारे में तफ्तीश में बताना अभी मुनासिब नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें