फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में सिविल अस्पताल में डेढ़ दर्जन मरीजों को टीके से रिएक्शन

Sat, 09 Apr 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
टीका - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ में उस समय अफरा तफरी मच गई जब करीब डेढ़ दर्जन मरीजों को लगाया गया एक एंटी बायोटिक इंजेक्शन रिएक्शन कर गया। इसके बाद मरीजों को तुरंत एंटी रिएक्शन की दवा देते हुए स्थिति पर काबू पाया गया। हालांकि अस्पताल प्रबंधन इस बात की पुष्टि नहीं कर पाया कि आखिर मरीजों को यह इंजेक्शन रिएक्शन क्यों कर गया। 
विज्ञापन


दरअसल अस्पताल के पुरुष वार्ड में भर्ती करीब डेढ़ दर्जन मरीजों को अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ की ओर से एंटी बायोटिक टीका लगाया गया था। कुछ ही देर बाद यह टीका सभी मरीजों को रिएक्शन कर गया। नर्सिंग स्टाफ ने अफरा तफरी में वरिष्ठ डॉक्टरों को इस संबंधी सूचित किया और डॉक्टरों ने मरीजों को एंटी रिएक्शन दवा दी और स्थिति पर काबू पाया। 

वहीं एसएमओ डॉ. भूपिंदर सिंह ने कहा कि मरीजों को एंटी रिएक्शन दवा दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इस बात का पता फिलहाल नहीं चल पाया है कि टीका रिएक्शन कैसे कर गया क्योंकि टीके की एक्सपायर अवधि भी समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि उक्त टीकों के पूरे बैच को सील करते हुए जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें