फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठिया ढेर: बीएसएफ जवानों ने की कार्रवाई, कंटीली तार कर रहा था पार

Sun, 09 Aug 2026 09:25 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

बीएसएफ के जवान गश्त पर थे इस दौरान उनको झाड़ियों हल-चल दिखी। उन्होंने चेतावानी देते हुए शख्स को बाहर आने को कहा लेकिन शख्स नहीं रूका और कंटीली तार को पार करने लगा। 
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर घुसपैठिया ढेर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अमृतसर के दाऊके गांव के पास शनिवार रात  को बीएसएफ जवानों ने एक संदिग्ध घुसपैठिए को गोली मारकर ढेर कर दिया। घटना थाना घरिंडा के अधीन सीमा चौकी के पास की है। मृतक के पास से तंबाकू का पैकेट मिला है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


कंटीली तार कर रहा था पार
जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ के जवान सीमा क्षेत्र में नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जवानों को कंटीली तार के पास झाड़ियों में कुछ हलचल दिखाई दी। जवानों ने सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध व्यक्ति को झाड़ियों से बाहर आने के लिए कहा। कुछ देर बाद वह बाहर आया और कंटीली तार पार करने की कोशिश करने लगा।

पुलिस ने कब्जे में लिया शव
जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी और आगे न बढ़ने के लिए कहा। इसके बावजूद जब वह तार की ओर बढ़ता रहा तो जवानों ने स्थिति को देखते हुए फायरिंग की। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना घरिंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


मृतक की नहीं हुई पहचान 
पुलिस के मुताबिक, मृतक के कब्जे से ऐसा कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सके। वहीं, घटना के बाद बीएसएफ जवानों ने सीमा से सटे आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया। जवानों ने यह सुनिश्चित करने के लिए इलाके की तलाशी ली कि सीमा के पास कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हुई। पुलिस और बीएसएफ की ओर से मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें