मुंह छुपाता डिपोर्ट हुआ युवक।
- फोटो : संवाद
हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां लगाकर लाए गए सभी भारतीय
अमेरिका से डिपोर्ट किए गए सभी भारतीयों के हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां डालकर एयरक्राफ्ट में लाया गया। हालांकि अमेरिका सरकार की ओर से इस तरह क्यों किया गया, यह बड़ा सवाल है। भारत सरकार की ओर से भी अभी तक इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
अमृतसर एयरपोर्ट पर यूएस आर्मी का प्लेन।
- फोटो : संवाद
कस्टम व इमीग्रेशन चेकिंग के बाद सभी को भेजा जाएगा घर
वहीं, एयरक्राफ्ट से उतरने के बाद सभी भारतीयों के कस्टम व इमीग्रेशन चेकिंग के लिए भेज दिया गया। उक्त विभागों की ओर से सभी के दस्तावेजों और बैकग्राउंड की चेकिंग की जा रही है, ताकि पता चल सके कि जो भी अवैध तरीके से रह रहे थे, उनके खिलाफ भारत के किसी भी राज्य या शहर में कोई आपराधिक केस दर्ज है या नहीं। अगर किसी के खिलाफ इस तरह का कोई रिकार्ड पाया जाता है तो उसे तुरंत हिरासत में ले लिया जाएगा और कानून के मुताबिक बनती कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच चल रही है।
एयरपोर्ट से युवकों के साथ ले जाती पुलिस।
- फोटो : संवाद
हरियाणा, गुजरात, पंजाब सहित कई राज्यों के लोग शामिल
बुधवार को अमेरिका से भारत लाए गए 104 भारतीयों में गुजरात 33, हरियाणा के 34, पंजाब के 30, महाराष्ट्र के तीन, उतर-प्रदेश-चंडीगढ़ के 2-2 लोग शामिल हैं। इनमें आठ से दस साल के कुछ बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, अमेरिका सरकार की ओर से कुल 205 लोगों की लिस्ट जारी की गई थी। बाकी के लोग कब आएंगे, फिलहाल इस पर कुछ भी स्पष्ट नहीं है।