फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: गल्ला आढ़ती एसोसिएशन की आज से अनिश्चतकालीन हड़ताल अनाज मंडियों का काम रहेगा प्रभावित

Tue, 10 Oct 2023 05:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। पंजाब सरकार की ओर से कमीशन में की गई कटौती के खिलाफ आढ़तियों ने 11 अक्तूबर से अनिश्चतकालीन हड़ताल की घोषणा की है। फेडरेशन आफ आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान के तहत बुधवार से की जा रही अनिश्चतकालीन हड़ताल के चलते राज्य की समस्त अनाज मंडियां बंद रहेंगी। यह फैसला एसोसिएशन के पंजाब प्रधान विजय कालड़ा ने भगतांवाला अनाज मंडी में एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं आढ़तियों के साथ हुई बैठक में लिया।
विज्ञापन


विजय कालड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने आढ़तियों को मिलने वाली ढाई प्रतिशत आढ़त को बंद कर उन्हें तबाह करने की साजिश रची है। उन्होंने बताया कि सरकार से फसलों पर हासिल होने वाली 55 रुपये प्रति क्विंटल आढ़त को घटाकर 46 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। ऐसा कर सरकार आढ़तियों से अन्याय कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इसलिए 11 अक्तूबर से अनिश्चतकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। बैठक को संबोधित करते अमृतसर गल्ला-आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन भगतांवाला मंडी के प्रधान अमनदीप सिंह ने कहा कि सरकारों की ओर से मंडियों के आधारभूत ढांचे को तहस-नहस करने की कोशिशें हो रही हैं। पंजाब सरकार की मंडियों के ढांचे को मजबूत करने की कोई मंशा नहीं है। अगर केंद्र सरकार ने आढ़तियों की मांगें न मानी तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही रूपरेखा तैयार कर एलान किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान नरिंदर बहल, महासचिव गुरभिंदर सिंह मामणके, राजासांसी के प्रधान सुखचैन सिंह, राजवंत सिंह राजू, जसकरण सिंह प्रधान मजीठा मंडी, सबीर सिंह संधू अजनाला, जंडियाला गुरु मंडी प्रधान सुरजीत सिंह कंग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें