फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: इमिग्रेशन कंपनी पर 16 लाख की ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-एनआरआई थाना और ईडी से मामले की जांच की लगाई गुहार
विज्ञापन

-जनवरी 2024 में साहिल व उसकी पत्नी ज्योति को भेजा था फिनलैंड
-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। मून एवेन्यू निवासी साहिलदीप सिंह ने एडूफिन नाम की इमिग्रेशन कंपनी पर 16 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एनआरआई थाना और डीजीपी गौरव यादव को शिकायत देकर पर्चा दर्ज करने की गुहार लगाई है। साहिल ने बताया कि साल 2023 में उनकी मुलाकात रत्न सिंह चौक में एडूफिन नाम की इमिग्रेशन कंपनी के मालिक रिशभ गुप्ता और सागर गुप्ता के साथ हुई थी। दोनों ने बताया था कि वह स्टूडेंट्स को विदेश के अलग अलग देशों में कोर्स करवाते हैं। उनकी पत्नी ज्योति को फिनलैंड में इंटरनेशनल बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स करवाने की बात कहने लगे। दोनों दंपति को फिनलैंड भेजने की एवेज में 16 लाख रुपये की मांग की गई। चार लाख रुपये कंस्लटेंसी चार्जेस नगदी के रूप में और 12 लाख रुपये दोनों के दुबई वाले बैंक खाते से अपने बैंक खाते से ट्रांसफर किए गए।
उन्हें बताया गया था कि उक्त कोर्स करने के लिए इतने पैसों की जरूरत पड़ेगी। कंपनी के दोनों प्रतिनिधियों ने जनवरी 2024 को साहिलदीप और उसकी पत्नी ज्योति को फिनलैंड भेज दिया। वहां यूनिविर्सटी में जाकर पता चला कि दाखिले के नाम पर केवल दस हजार रुपये ही दिए गए हैं। साहिलदीप सिंह ने आरोप लगाया कि उनके साथ दोनों ने सोलह लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित ने डीजीपी गौरव यादव और ईडी से जांच की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर एडूफेम कंपनी के मैनेजर मनिंदर उप्पल ने साहिलदीप सिंह के आरोप को बेबुनियाद बताया है। साहिल और उसकी पत्नी को विदेश भेजा जा चुका है। डील पूरी हो चुकी है।जांच कर रहे एनआरआई थाने के एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि साहिल की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज हो चुके हैं, रिपोर्ट बननी बाकी है। साहिलदीप को पैसे दिलाने की बात भी हुई थी लेकिन साहिलदीप एफआईआर दर्ज करवाने पर अड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें