फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर कहा था कोरोना से हुई मौत, पति गिरफ्तार, तीन माह बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के जन्म की चाहत पूरी न होने पर एक व्यक्ति तजिंदर सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पत्नी कुलविंदर कौर उर्फ लवली की हत्या की साजिश रची। छेहरटा के साथ सटे गांव घनपुर काले में एक महिला कुलविंदर कौर के घर बेटी ने जन्म लिया। इसी बात को लेकर बीते अप्रैल माह में उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद तजिंदर ने कुलविंदर की कोरोना वायरस से हुई मौत का हवाला देकर जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली। लेकिन कुलविंदर कौर के परिजनों ने पुलिस को बुलाकर दामाद व उसके परिजनों पर बेटी की हत्या के आरोप लगाए। कुलविंदर के मायके वालों ने शिकायत की थी कि बेटे की चाहत में उसके दामाद ने दो बार बेटी का गर्भपात करवाया था।
विज्ञापन

शिकायत के बाद पुलिस ने कुलविंदर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीन माह के बाद डॉक्टरों द्वारा जारी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में कुलविंदर की हत्या गला दबाकर होने की पुष्टि हुई।
कुलविंदर कौर के मायके वालों ने थाना छेहरटा में दर्ज कराई शिकायत में कहा था की उनका दामाद अधिक दहेज के लिए बेटी की पिटाई करता था। बेटी पैदा होने के बाद तजिंदर सिंह ने उनकी बेटी की हत्या कर इस बात का शोर मचाया की उसकी मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है। तजिंदर एक साजिश के तहत कुलविंदर की मौत को कुदरती मौत का रूप देने की फिराक में था। एसएचओ गुरविंदर सिंह के अनुसार कुलविंदर कौर की हत्या 21 अप्रैल को हुई थी। मायके वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट बुधवार को मिली। पुलिस ने तजिंदर सिंह, उसके पिता व भाई पर हत्या के आरोप का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। परिवार के दूसरे सदस्यों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें