फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: बटाला में मानवाधिकार आयोग सदस्य ने सुनीं शिकायतें, कई का निपटारा

Sun, 11 Oct 2026 06:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बटाला। पंजाब राज्य एवं चंडीगढ़ मानवाधिकार आयोग के सदस्य पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी ने रविवार को बटाला में जन सुनवाई शिविर आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं और मानवाधिकारों से संबंधित शिकायतें सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
विज्ञापन

सुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी और पुलिस प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। उन्हें शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शंटी ने बताया कि मानवाधिकार उल्लंघन की शिकायतें कोई भी पीड़ित व्यक्ति लिखित में आयोग को भेज सकता है। उन्होंने सरकारी और निजी अस्पतालों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। शंटी ने कहा, बिल का भुगतान नहीं होने के कारण किसी मरीज या मृतक का शव रोककर नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा कि मरीजों और मृतकों से जुड़े मामलों में मानवीय गरिमा और संवेदनशीलता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। लावारिस और आर्थिक रूप से कमजोर मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए भी सहायता की व्यवस्था होनी चाहिए। शंटी ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर (जनरल) गुरसिमरन सिंह ढिल्लों ने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाएगा। फर्जी वीजा और नकली प्रस्ताव पत्र से हो रही धोखाधड़ी पर चिंता व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि लोगों की मेहनत की कमाई हड़पने वालों पर कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें