सेवा सोसाइटी फायर ब्रिगेड ढाब बस्ती राम के वॉलटियर मनदीप सिंह ने कहा कि घर में दो गैस सिलेंडर पड़े थे, जिन्हें दमकल कर्मचारियों ने लोगों की मदद से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि आग लगने से घर में पड़े सामान के साथ बाइक भी जलकर राख हो गई।
अमृतसर में हकीमा गेट सिथत बंगला बस्ती गली न. 4 में शार्ट सर्किट से लगी आग के कारण घर में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सेवा सोसाइटी फायर ब्रिगेड ढाब बस्ती राम के वॉलटियर मनदीप सिंह ने कहा कि घर में दो गैस सिलेंडर पड़े थे, जिन्हें दमकल कर्मचारियों ने लोगों की मदद से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि आग लगने से घर में पड़े सामान के साथ बाइक भी जलकर राख हो गई। मकान मालिक बाल कृष्ण ने कहा कि आग के कारण उनकी सारी जमा पूंजी खत्म हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उनकी आर्थिक मदद की जाए।