फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी चेरिटेबल अस्पताल के संचालक नवतेज की रिहाई के लिए विभिन्न संगठनों ने नेशनल हाईवे किया जाम

विज्ञापन
बटाला के नेशलन हाइवे पर प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के नेता और कार्यकर्ता। - फोटो : GURDASPUR
विज्ञापन
बटाला के एक निजी चैरिटेबल अस्पताल के संचालक और समाज सेवक नवतेज सिंह गुग्गू की रिहाई के लिए विभिन्न संगठनों ने सोमवार को अमृतसर- गुरदासपुर हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शन करीब तीन घंटे तक चला। भारी पुलिस बल प्रदर्शन स्थल पर तैनात था। सोमवार गुग्गू को तीन दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश करना था।
विज्ञापन

धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस ने गरीब लोगों की सेवा करने वाले नवतेज सिंह पर मामला दर्ज किया है जो सरासर गलत है। सरकार और पुलिस प्रशासन गुग्गू के साथ धक्केशाही कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के मरीज बाकी कई अस्पतालों में भी हैं। प्रशासन ने वह क्यों नहीं सील करवाए। केवल गरीबों के नवतेज अस्पताल को ही क्यों सील किया गया है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद सिर्फ जुल्म के खिलाफ लड़ना है। उन्होंने कहा जब तक नवतेज की रिहाई नहीं होती वह बटाला में धरना लगाकर बैठे रहेंगे। डीएसपी सिटी परविंदर कौर ने बताया कि सोमवार को नवतेज गुग्गू को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करवाया गया है। कोर्ट के आदेश पर गुग्गू को गुरदासपुर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें