फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: अमृतसर एयरपोर्ट पर हेल्पलाइन नंबर किए प्रदर्शित

Sun, 23 Aug 2026 04:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अब यात्री सीधे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। सभी एयरलाइंस ने अपने हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किए हैं।
विज्ञापन

यह पहल एयरपोर्ट अथॉरिटी के निर्देश पर की गई है। अथॉरिटी ने एयरलाइंस को संपर्क माध्यम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने को कहा था। इसका उद्देश्य शिकायतों का समय पर निपटारा करना है। पहले यात्रियों को उड़ानों में देरी, सामान, टिकट या बोर्डिंग जैसी समस्याओं के लिए भटकना पड़ता था। एयरपोर्ट प्रशासन अब बेहतर सुविधा और प्रभावी शिकायत निवारण पर जोर दे रहा है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, पहले समस्याओं पर जिम्मेदारी टाल दी जाती थी। अब हेल्पलाइन से तुरंत समाधान मिलेगा और यात्री सुझाव भी दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें