फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु ग्रंथ साहिब का पांच भाषाओं में होगा अनुवाद : जागीर कौर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु ग्रंथ साहिब का पांच भाषाओं में अनुवाद होगा और गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रकाश स्थान से लेकर उनकी शहादत तक के सफर को लेकर वीडियो डॉक्यूमेंट्री बनाई जाएगी, जिसे देश-विदेश की संगत तक पहुंचाया जाएगा। यह घोषणा शनिवार को गुरुद्वारा गुरु के महल में समागम के दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने की। उन्होंने यहां गुरु तेग बहादुर साहिब जी को श्रद्धा के फूल भेंट किए और कहा कि गुरु साहिब के निकटवर्ती सिखों की दस्तावेजी फिल्में भी तैयार की जाएंगी। इस संबंध में 12 फिल्मों की सूची तैयार की जा चुकी है। इस कार्य को सिंह साहिबान की प्रेरणा से पूरा किया जाएगा। बीबी जागीर कौर ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी श्री फतेहगढ़ साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर एक चेयर स्थापित करने का एलान भी किया। यूनिवर्सिटी में गुरु साहिब, अन्य सिखों के जीवन इतिहास व उनकी देन को खोज का विषय बनाया जाएगा। गुरु साहिब के इस ऐतिहासिक पर्व को समर्पित कमेटी की तरफ से नौजवानों के लिए आईएएस, आईपीएस, पीसीएस व एनडीए की तैयारी के लिए पटियाला में पहले ही केंद्र स्थापित किया जा चुका है। बेशक करोना के कारण 400वें प्रकाश पर्व के समागम को बड़े स्तर पर नहीं किया जा सका, लेकिन समागम यहीं समाप्त नहीं होंगे, बल्कि पूरा वर्ष अलग-अलग स्थानों पर चलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें