फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरबार साहिब में भेंट किया चवर साहिब

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें जन्म शताब्दी समारोह के दौरान दमदमी टकसाल के मुखी व संत समाज के प्रधान ज्ञानी बाबा हरनाम सिंह खालसा ने गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हाल श्री हरमंदिर साहिब में करवाए जाए जा रहे कार्यक्रम में कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया था, जिसकी बदौलत आज हिंदुस्तान का मौजूदा स्वरूप नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने अपने जीवन काल में अनेक बाग लगाए व संगत को हरियाली का संदेश दिया। आज करोना महामारी के भयानक समय में उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर हम इसकी चपेट में आने से बच सकते हैं। बाबा हरनाम सिंह ने गुरुपर्व को समर्पित चांदी का चवर भी श्री दरबार साहिब में भेंट किया। गुरु पर्व के उपलक्ष्य में कई दिनों से चल रहे लंगर में सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें