फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से गुरुग्रंथ साहिब के स्वरूप अग्निभेंट

Sat, 06 Aug 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट रोड पर मीरांकोट के एक गुरुद्वारे में शार्ट सर्किट से लगी आग में क्षतिग्रस्त हुए गुरु ग्रन्थ साहिब को लेकर जाते सेवादार। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गुरुद्वारा बाबा टहिल सिंह गांव टहिल सिंह नगर निकट मीरांकोट अमृतसर में शार्ट सर्किट से श्री गुरूरु ग्रंथ साहिब के 3 पावन स्वरूप अग्नि भेंट हो गए। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने घटना को दुखद बताया है। 
विज्ञापन


शिरोमणि कमेटी के प्रवक्ता एवं अतिरिक्त सचिव दिलजीत सिंह बेदी ने जारी बयान में बताया कि अग्नि भेंट हुए पावन स्वरूपों को शिरोमणि कमेटी एवं धर्म प्रचार कमेटी की ओर से मौके पर पहुंचे शिरोमणि कमेटी सदस्य मगविंदर सिंह खापड़खेड़ी, गुलजार सिंह रणिके, अजीत सिंह इंचार्ज धार्मिक पड़ताल, भाई सुरजीत सिंह, भाई तरसेम सिंह, भाई हरप्रीत सिंह व भाई गुरमीत सिंह  प्रचारक ने श्री गोईंदवाल साहिब में पहुंचा दिया। 

बेदी ने बताया कि जत्थेदार अवतार सिंह ने अकाली दल, मंत्रियों, विधायकों एवं जिला जत्थेदारों से आग्रह किया है कि वह गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक बैठकों के समय गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा एवं श्री गुरु ग्रंथ साहिब की संभाल के बारे में संगत को जागरूक करें। उन्होंने शिरोमणि कमेटी सदस्यों से भी कहा कि वे अपने अपने इलाकों के गुरुद्वारों में विशेष मीटिंगें करके स्थानीय कमेटियों एवं ग्रंथियों से आग्रह करें कि वह सुख आसन एवं प्रकाश स्थान पर किसी किस्म के इलेक्ट्रिक उपकरण का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें