फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: रंगदारी के लिए फायरिंग के सात मामलों में वांछित गुरमीत पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू

Mon, 31 Aug 2026 09:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसएसपी सुरेंद्र लांबा, एसपी आई रिपुतपन सिंह संधू, डीएसपी शिवदर्शन सिंह।मौके पर
विज्ञापन
नौ एमएम का पिस्तौल, बिना नंबरी मोटरसाइकिल किया गया बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री खडूर साहिब। सोमवार देर रात तरनतारन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वांछित बदमाश गुरमीत सिंह को काबू किया। वह रंगदारी के लिए फायरिंग के सात मामलों में वांछित था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गुरमीत सिंह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
आरोपी के कब्जे से नौ एमएम का एक पिस्तौल और बिना नंबरी मोटरसाइकिल बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र लांबा ने बताया कि गुरमीत सिंह गांव नदोहर का निवासी है। उसने सात स्थानों पर गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया था। उसके तार विदेश बैठे गैंगस्टरों से जुड़े हैं। वह उनके इशारे पर लोगों को डराने-धमकाने और रंगदारी वसूलने के लिए गोलीबारी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरमीत सिंह थाना सिटी पट्टी क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस अधीक्षक (आई) डॉ. रिपुतपन सिंह की टीम ने कार्रवाई की। गुरमीत सिंह ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया और गोलियां चलाईं। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया। थाना सिटी पट्टी में गुरमीत सिंह के खिलाफ पुलिस पार्टी पर फायरिंग व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें