फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भाई मनी सिंह जी के शहीदी दिवस पर गुरमति समागम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सिख कौम के महान शहीद भाई मनी सिंह के शहीदी दिवस के मौके पर गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान पर गुरमति समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी भाई कुलदीप सिंह के जत्थे ने शबद कीर्तन किया और भाई प्रेम सिंह ने अरदास की।
विज्ञापन

गुरमति समागम में पावन हुक्मनामा गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब के कथावाचक भाई हरमितर सिंह ने लेते हुए संगत के साथ शहीद भाई मनी सिंह के जीवन का इतिहास साझा किया। उन्होंने कहा कि भाई साहिब जी ने सिखी की चढ़दी कलां के लिए शहादत मंजूर की, लेकिन दुश्मनों के सामने हार नहीं मानी। इस दौरान शिरोमणि कमेटी के महासचिव भगवंत सिंह सियालका और धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य भाई अजायब सिंह अभियासी ने शहीद भाई मनी सिंह जी की शहादत को नमन किया। उन्होंने कहा कि संगत अपने बच्चों को शहीद भाई मनी सिंह के जीवन इतिहास के बारे बताएं। इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी के सचिव महिंदर सिंह आहली, अतिरिक्त सचिव प्रताप सिंह, उप सचिव कुलविंदर सिंह रमदास, निरवैल सिंह, सुखबीर सिंह, श्री दरबार साहिब के मैनेजर गुरिंदर सिंह मथरेवाल, सुपरिंटेंडेंट मलकीत सिंह बहिड़वाल, नरिंदर सिंह, इकबाल सिंह मुखी, निशान सिंह और बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें