फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में फिर मिला ग्रेनेड: भारत-पाक रेलवे ट्रैक पर बम मिलने से मचा हड़कंप, एरिया सील, बॉर्डर पर तलाशी अभियान

Fri, 07 Mar 2025 01:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब में बम धमाके और ग्रेनेड मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस बार भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित रेलवे ट्रैक पर बम मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरा एरिया सील कर दिया है और बॉर्डर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक में एक ग्रेनेड मिला है। ग्रेनेड मिलने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। यह ग्रेनेड सुरक्षा एजेंसियों को मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी, जांच एजेंसी के अधिकारी और बम निरोधक दस्ता पहुंचा और ग्रेनेड को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्रेनेड पुराना है और वह अटारी से पाकिस्तान जाने वाली रेल ट्रैक के बीच पड़ा हुआ था। इस ट्रैक पर काफी लंबे समय से रेल सेवा नहीं चल रही है। वर्ष 2019 से भारत-पाक के मध्य रेल सेवा बंद पड़ी हुई है। इस कारण इस ग्रेनेड के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

सुरक्षा एजेंसियों ने ग्रेनेड को अपने कब्जे में लेकर इसकी मेकिंग और अन्य जानकारियां हासिल करने के लिए इस लैब में भेज दिया है। इसके चलते आसपास के क्षेत्र में भी सुरक्षा एजेंसियों की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं कि यह ग्रेनेड किसने, कैसे व किस मकसद से यहां फेंका था। वहीं इसको लेकर आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें