अंतर केवल इतना है कि औरंगजेब भारत को इस्लामिक देश बनाना चाहता था, आज के सत्ताधारी हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। आज के शासक दूसरे लोगों के धर्म, संस्कृति व भाषा को सहन नहीं कर पा रहे हैं।
गिरफ्तार सिखों को रिहा करे महाराष्ट्र सरकार : बीबी जागीर कौर
श्री नांदेड़ साहिब में होला-मोहल्ला मना रही संगत की पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद गिरफ्तार सिख श्रद्धालुओं की रिहाई के लिए एसजीपीसी का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जल्द महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलेगा। एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने बताया कि होला-मोहल्ला सिख कौम का महत्वपूर्ण पर्व है। इस पर्व को सिख संगत हर वर्ष उत्साह व उमंग के साथ मनाती है।
इस अवसर पर प्रशासन की ओर से त्योहार मनाने की स्वीकृति न देने के कारण सिख संगत में रोष है। इसी कारण यह घटना हुई। घटना के बाद प्रशासन ने 300 से अधिक सिखों पर मामला दर्जकर कई नौजवानों को गिरफ्तार किया है। उन पर अत्याचार किए गए। सिख बच्चों को भी नहीं बख्शा गया है। यह कार्रवाई निंदनीय है। बीबी जागीर कौर के अनुसार देश में अल्पसंख्यकों के त्योहारों पर सरकारों के भेदभाव गलत हैं। महाराष्ट्र सरकार गिरफ्तार सिखों को तुरंत रिहा करे।