अमृतसर। पूर्व जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब और हरिमंदिर साहिब के मौजूदा हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूप मामले में पंजाब सरकार द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है और सीधे तौर पर गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र मर्यादा से जुड़ा है। इस पर किसी भी राजनीतिक दखल की अनुमति नहीं होनी चाहिए।ज्ञानी रघबीर सिंह ने सरकार से अपील की कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष हो और असली दोषियों के चेहरे संगत के सामने लाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पार्टी को इस मामले को राजनीतिक रंग देने का प्रयास नहीं करना चाहिए। संवाद